- Advertisement -
आज दिनांक 25 सितंबर 2020 को भाजपा महिला मोर्चा अररिया की नगर अध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर जी के निज निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 104 वां जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीमती ठाकुर जी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से हम लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम सब उनके पद चिन्हों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी को और भी सशक्त और मजबूत बनाएंगे।
- Advertisement -
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उपाध्याय जी का नाम युगों युगों तक लिया जाएगा। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुष्मिता ठाकुर के अलावा वीणा ठाकुर, कल्पना देवी, बचनी देवी, मौसमी सिन्हा, सुचित्रा मुखर्जी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, तनु गुप्ता, सुमित्रा देवी सुषमा देवी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोशी की आस@अररिया
- Advertisement -