भारी बारिश के दौरान फारबिसगंज में मिला अजगर, देखने लोगों की भीड़ उमड़ी

0
190
- Advertisement -

फारबिसगंज /अररिया : आज सुबह फारबिसगंज प्रखण्ड के ढोलबज्जा से सटे किरकिचिया पंचायत के वार्ड न०-09 में पोखर किनारे स्थित बांस बाडी से लगातार हो रहे भारी बारिश में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा एक विशाल अजगर को पकड़ा गया है।

अजगर का अनुमानित वजन 20 किलोग्राम बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अजगर जंगल से निकलकर बस्ती की तरफ बढ़ रहा था, जिस क्रम में लोगों ने उन्हें जाल डाल कर पकडा। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा वन विभाग को इस बात की जानकारी दे दी गई है, अजगर को देखने सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -

राजेश राज
कोशी की आस@फारबिसगंज

- Advertisement -