जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा चेहल्लुम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए संयुक्त आदेश जारी

0
68
- Advertisement -

जिला पदाधिकारी,अररिया श्री प्रशांत कुमार सी०एच० एवं पुलिस अधीक्षक श्री ह्र्दयकान्त द्वारा चेहल्लूम पर्व 2020 शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है।जिला के कई स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस वर्ष चेहल्लूम का त्यौहार 08.10. 2020 को मनाए जाने वाला है। कोविड-19 संक्रमण को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा संसूचित किया गया है कि कंटेन्मेंट जोन के बाहर 15 अक्टूबर 2020 तक सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों में 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ नहीं की जाएगी। साथ ही बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को लेकर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को विशेष दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। विशेष दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र के सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/ पुलिस पदाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों/ अंचलाधिकारियों/सभी थानाध्यक्ष एवं सम्बद्ध पदाधिकारियों से समन्वय बनाए रखेंगे तथा उन्हें विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बहाल रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देंगें। साथ ही साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ससमय स्थल पर पहुंचे का निर्देश दिया गया है। इस त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष संख्या 06453 222309 है। यह नियंत्रण कक्ष दिनांक- 07.10.2020 से 09.10.2020 तक कार्यत रहेगा। इसके अलावा अनुमंडल नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है। अररिया अनुमंडल नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06453 222070 एवं फारबिसगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06455 222596 पर दिनांक 09.10.2020 तक कार्यरत रहेगा।

वहीं अग्निशमन विभाग चिकित्सा व्यवस्था को लेकर प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन एव सिविल सर्जन को ससमय आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। श्री मुकेश कुमार मुकुल, विशेष कार्य पदाधिकारी, अररिया को सभी संबंधित पदाधिकारियों से समन्यव स्थापित करते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। संपूर्ण जिला के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री अनिल कुमार ठाकुर, अपर समाहर्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अररिया रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट
कोशी की आस@अररिया

- Advertisement -