बेगूसराय: आयोध्या रामजन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा मनाया गया दीपोस्तव

0
190
- Advertisement -

बखरी(बेगूसराय): पाँच सौ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर हिंदुओं की आस्था से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण स्थान का दिनांक 5 अगस्त 2020 को आयोध्या में भूमि पूजन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रामजन्म भूमि का भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया। पूरे विश्व में इस दिन को दिवाली के रूप में मनाया गया। इस प्रकार तकरीबन 500 साल बाद हमें सांस्कृतिक आजादी भी पा ली है। इसी कड़ी में यह उत्सव बखरी में भी देखने को मिला जब श्री विश्व बन्धु पुस्तकालय के पोखर के प्रांगण में ग्यारह सौ दिप जलाया गया।

- Advertisement -

भाजपा युवा मोर्चा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम में भागीदार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया। मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधायक रामानंद राम ने बताया कि आज हिन्दू आस्था से जुड़े हर व्यक्ति के लिए आज दिवाली से भी बड़ा पर्व है। दिवाली के दिन तो श्री राम चन्द्र लंका से चौदह वर्ष के वनवास के बाद आये थे पर आज के दिन श्री राम पाँच सौ वर्ष के वनवास के बाद उनके जन्म भूमि का निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हिर्दय भाव से धन्यवाद जिन्होंने हिंदुओं के आस्था, मान सम्मान रखते हुए इतने बड़े विवाद को हल किया।

तो वहीं अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस सिंह ने कहा कि रामजन्मभूमि भारत के सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा एक अनमोल स्तंभ है जो हर भारतीय के हिर्दय से ज़ुरा है। आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। आज रामलला के मंदिर निर्माण की नींव रखी गयी। ये समय दिवाली से भी बढ़कर है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राठौड़ ने बताया कि पूरे देश वाशियों के लिए हर्ष का माहौल है। मन्दिर निर्माण में हिंदुओं द्वारा लंबी लड़ाई के उपरांत आज उन्हें ये अवसर प्राप्त हुआ है। श्री राठौड़ ने कहा कि मुद्दतों बाद आज ये अवसर प्राप्त हुआ है और आज राम जी ने आयोध्या नगरी में अपना स्थान पाया है।

दीपोस्तव के बाद पुस्तकालय के समीप स्थित हनुमान जी के मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी किया गया। मौके पर भाजयुमो नगर महामंत्री रवि पोद्दार, अभाविप नगर अध्यक्ष राजेश राज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंश सिंह पूर्वनगर सह मंत्री अनुभव आनंद, नगर मंत्री मनीष कुमार,भाजयुमो प्रभारी आशीष कुमार,कन्हैया कुमार,अमित कुमार अनुराग कुमार, और दर्जनों युवा उपस्थित थे।

- Advertisement -