आज दिनांक १८ अप्रैल २०२० (शनिवार) को एल एन बी जे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर के प्रांगण में वेटरन्स इंडिया और मां दुर्गा यूथ क्लब भ्रमरपुर के द्वारा संयुक्त रूप से करीब दो सौ गरीब निर्धन लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। सभी को हस्त निर्मित मास्क के साथ साथ राशन पैकेट में आटा, चावल, चीनी, नमक, दाल, सरसों तेल, आलू, प्याज, हल्दी, सोयाबीन, डेटॉल साबुन और चायपत्ती दिया गया।
इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के नियमों का पूर्णतः ध्यान रखा गया। राशन बांटने के लिए राशि चंदे के रूप में संयुक्त रूप से किया गया जिसमें भ्रमरपुर भागलपुर जिले रहने वाले सभी भूतपूर्व सैनिक, जो राज्य से बाहर भी रह रहे हैं, ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मां दुर्गा यूथ क्लब ने भी धन चंदा के रूप में जमा किए जिसमें गांव के हर युवा ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
वेटरन्स इंडिया के जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार उपस्थित रह कर सारा इंतज़ाम किए और मां दुर्गा यूथ क्लब के तरफ से नवनीत झा, अभिमन्यु झा, कन्हैया झा, मृत्युंजय झा, प्रसन्न झा, गौतम मंडल, पवन सिंह, मनोहर, संजय, सुजीत, नीतीश, तनय, आशीष, रौनक, अमृत, सौरव, प्रतीक, छोटू, शिशु, संतोष आचार्य, मोनू, गौरव , शोनू, अमित झा, सौरभ कुमार तनय भारद्वाज एवं टिंकू जी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि वेटरन्स इंडिया एक राष्ट्रवादी सामाजिक संस्था है, जो नागरिकों में देशप्रेम के भावना जगाने के लिए दिन रात काम कर रही है और भविष्य में इस तरह के आयोजन के लिए किसी भी संस्था को भरपूर योगदान के लिए तैयार हैं। भूतपर्व सैनिक इस वैश्विक महामारी में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नवनीत अपनी पूरी टीम के साथ निरंतर सेवा कार्यों मे जुड़े रहते हैं। आज नवनीत पूरे देश युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।