बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट का रिजल्ट, 80.44% छात्र रहे सफल, ऐसे चेक करें

0
264
- Advertisement -

BSEB,12th Result 2020: बिहार इंटरमीडिएट 2020 का रिजल्‍ट मंगलवार की शाम जारी कर दिया गया। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 का परीक्षाफल बिहार बोर्ड के अध्‍यक्ष आनंद किशोर ने जारी किया। इसमें तीनों संकायों में 80.44 परसेंट परीक्षार्थियों ने बाजी मारी। एक तरफ जहां साइंस व आर्ट्स में छात्राओं ने बाजी मारी तो वहीं कॉमर्स में छात्र व छात्रा संयुक्‍त रूप से बने टॉपर।

जहां साइंस संकाय में नेहा कुमारी 95.2 परसेंट (कुल 476) अंक लाकर टॉपर बनी हैं तो वहीं आर्ट्स में साक्षी कुमारी ने 94.80 परसेंट (कुल 474 अंक) लाकर टॉपर बनीं। कॉमर्स संकाय में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी संयुक्‍त रूप से टॉपर बने। दोनों को 95.2 परसेंट (कुल 476 अंक) आए हैं।

- Advertisement -

अधिक जानकारी के लिए आप बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं।

- Advertisement -