कोरोना ने बढ़ाई बिहार सरकार की चिंता, सिवान बेगूसराय व नवादा की सीमाएं की गई सील

0
150
- Advertisement -

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज का दिन बिहार के लिए अच्‍छा नहीं रहा। एक ही दिन में एक दर्जन पॉजिटिव मामले मिलने से हड़कम्‍प मच गया। इनमें से 10 मामले सिवान के थे। चिंता की बात यह है कि इसमें से नौ लोग एक ही परिवार से आते हैं। अभी तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इनमें सर्वाधिक मामले सिवान से है। सिवान, गोपालगंज, पटना, मुंगेर व गया आदि कुछ जिलों में अधिक मामले मिलने के कारण वहां सरकार व प्रयाासन की खास नजर है।

सिवान, बेगूसराय व नवादा जिलों के खास इलाके कोरोना के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर सील कर दिए गए हैं। वहां लॉकडाउन का इतनी सख्‍ती से पालन कराया जा रहा है कि कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि सिवान जिले के जिस परिवार से 9 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं उस परिवार का एक युवक हाल ही में ओमान से लौटा था। शेष तीन मामलों में एक और मरीज सिवान से ही है और वह 16 मार्च को दुबई से लौटा था। जबकि,दो अन्‍य बेगूसराय के थे। इसके बाद बिहार सरकार कोरोना को लेकर और गंभीर हो गई है।

- Advertisement -