दिवंगत रामविलास पासवान के अस्थि विसर्जिन के बाद नीतीश कुमार पर जमकर बरसे चिराग

0
87
- Advertisement -

खगड़िया : केंद्रीय मंत्री और दिवंगत सांसद रामविलास पासवान के अस्थि कलश को विसर्जन करने के लिए पटना से चिराग पासवान अपने भाई प्रिंस के साथ सडक मार्ग से अपने पैतृक घर शहरबन्नी पहुंचे। शहर बन्नी के फुलतौङा घाट स्थित बागमती नदी में नाव के सहारे पहुंचकर बीच नदी में अस्थि कलश का विसर्जन किया। अलौली के फूलौङा घाट पर सैकड़ों की संख्या में भीङ ऊमङ पड़ी हुई थी और रामविलास पासवान अमर रहे के नारे से गुंजायमान हो रही थी। बताते चलें कि रामविलास पासवान का पैतृक घर खगडिया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी है जहां पर श्राद्ध कर्म के साथ ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया।

दिवंगत रामविलास पासवान के अस्थि बिसर्जन करने के बाद चिराग पासबान अपने पैतृक घर शहरबन्नी पहूचे जहां एक श्रद्धांजली सभा का भी आयोजन किया गया। साथ ही एक ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया। सैकङो की संख्या मे भीड उमर पड़ी थी।

- Advertisement -

इधर लोजपा सुप्रीमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जोड़ दार हमला करते हुए, पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना असंभव है। वे इस बार मुख्यमन्त्री नही बन सकते है। यह बात मैं नहीं कह रहा हूँ। बल्कि करोड़ों जनता की आवाज है कि अब नितीश कुमार नहीं बल्कि चिराग पासवान होंगे अगले मुख्यमंत्री। बताते चले कि दिवंगत रामविलास पासवान के अस्थि कलश को फुलतौडा घाट के पास स्थित बागमती में विसर्जित करने के बाद काफी भावुक दिख रहे थे।

अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -