रोहतास : आर के श्रीवास्तव के गणित पढ़ाने का अनोखा तरीका हो रहा वायरल।

0
251
- Advertisement -

स्पेशल डेस्क

कोसी की आस@रोहतास

- Advertisement -

 

इन दिनों बिहार के इस शिक्षक के पढ़ाने के अनोखे तरीके की चर्चा दुनियाभर में हो रही है और शिक्षक हजारों लोगों की प्रशंसा बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने शैक्षणिक कार्यशैली के लिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज के आरके श्रीवास्तव खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है आर के श्रीवास्तव का नाम। इनके द्वारा चलाया जा रहा गणित का नाइट क्लासेज अभियान और कबाड़ की जुगाड़ से गणित पढाना पूरे देश मे चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्चों को गणित की क्रियात्मक शिक्षा देने की एक अनोखी पहल श्री श्रीवास्तव के द्वारा शुरू की गई है।

चुटकुले सुनाकर खेल-खेल में पढाते है गणित—-

गणित के मशहूर शिक्षक मैथेमैटिक्स गुरू फेम आरके श्रीवास्तव जादुई तरीके से गणित पढाने के लिए जाने जाते है। उनके पढ़ाने की खासियत है कि वे बहुत ही स्पष्ट और सरल तरीके से समझाते है। समाजिक सरोकार से गणित को जोड़कर, चुटकुले सुनाकर खेल-खेल में गणित को हल करना आरके श्रीवास्तव की पहचान है। गणित मे इनके द्वारा चलाया जा रहा नि:शुल्क नाइट क्लासेज अभियान पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे रात लगातार 12 घंटे छात्रों को गणित का गुर सिखाना किसी चमत्कार से कम नही। इस क्लास को देखने और उनका शैक्षणिक कार्यशैली को समझने के लिये कई विद्वान और शिक्षाविद उनके इन्स्टीट्यूट देखने आते है। नाईट क्लासेज अभियान के माध्यम से छात्रों को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करना और गणित को आसान बनाने के लिए यह नाईट क्लासेज अभियान अभिभावको को खुब भा रहा है।

छात्र-छात्राओं के अभिभावक इस बात से काफी प्रसन्न दिखे कि जहाँ मेरा बेटा-बेटी घर पर पढ्ने हेतू 3-4घंटे भी ठीक से नही बैठ पाते, उसे आरके श्रीवास्तव ने पूरे रात 12 घंटे पूरे कंसंट्रेशन के साथ गणित का गुर सिखाया। आपको बताते चले कि अभी तक आरके श्रीवास्तव के द्वारा 200 से भी अधिक निःशुल्क नाइट क्लास (पूरे रात लगातार 12 घंटे) द्वारा बच्चों को गणित की शिक्षा दी जा चुकी है, जो आगे जारी भी है। यूँ तो आरके श्रीवास्तव के प्रतिदिन के क्लास में तो छात्र गणित का गुर सीखते ही हैं, परंतु उनका नि:शुल्क नाइट क्लासेज अभियान जो पूरी रात लगातार 12 घंटे चलता है, इसकी चर्चा सोशल साइट पर खुब हो रही है कि आख़िर कैसे पूरे रात लगातार 12 घंटे गणित की शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा भी लोगो के द्वारा मिल रही है। आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली हेतू इनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे भी दर्ज हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित अनेकों हस्तियाँ उनके शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा कर चुके हैं।

- Advertisement -