जोगबनी : भारत – नेपाल, न सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक गठजोड़ भी।

0
92
- Advertisement -

अगर कहा जाय कि नेपाल से भारत का रिश्ता रोटी और बेटी का है, तो इसमें कोई गुरेज नहीं होगा। भारत और नेपाल केवल पड़ोसी देश नहीं हैं बल्कि इनका सदियों पुराना नाता रहा है जो इन्हे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक रूप से जोड़ता है।

सदियों के इस रिश्तों की परंपरा को दोनों देशों ने निभाया है। भारत-नेपाल के बीच कोई सामरिक समझौता नहीं लेकिन नेपाल पर आये अथवा आने वाले किसी भी संकट को भारत एक सच्चे दोस्त की भांति खुद का मानते हुए सहयोग करने का प्रयास किया है। औऱ उसी का परिणाम है कि अब तक नेपाल में जो भी समस्याएं आई भारत ने उसको अपना माना और भरपूर साथ दिया। हालांकि दोनों देशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव भी आते रहे हैं, बावजूद इसके परंपरा का सम्मान दोनों देशों के संबंधों में हमेशा मिठास घोलता आया है।जोगबनी से सटे नेपाल बाॅर्डर जहाँ रोज हज़ारों लोग खरीददारी करने तथा वहाँ घूमने आते हैं, वह सब दृश्य देख एक बहुत सुंदर संबंध का अहसास होता है।

- Advertisement -

ज्योतिष देव
कोशी की आस@जोगबनी

- Advertisement -