कटिहार के कोढ़ा में भाजपा नेता द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण

0
124
- Advertisement -

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड संख्यां 12 और 13 में करीब दो सौ परिवार के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गौरतलब है कि इस मुसीबत की घड़ी में सरकारी मुलाजिम गरीब परिवार का हाल चाल जानने तो नहीं आये पर इसी पंचायत के भाजपा नेता अशोक कुमार गुप्ता व भानु प्रताप सिंह बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच अपने निजी कोष से सूखा राशन का वितरण किया गया। वहीं भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा नेत्री कविता पासवान जो कोढ़ा के पूर्व विधायक महेश पासवान की पत्नी है, उसी के आदेश पर बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया है।

- Advertisement -

तौक़ीर रज़ा
कोशी की आस@कटिहार

- Advertisement -