खगड़िया : अधेड़ पति की, पत्नी द्वारा गला रेतकर निर्मम हत्या

0
187
- Advertisement -

 

- Advertisement -

खगड़िया में एक अधेड़ की उसकी पत्नी ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान पनसलवा गांव निवासी कालेश्वर शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र ज्ञानी शर्मा के रूप मे हुई है।

मृतक की पत्नी कमला देवी (काल्पनिक नाम) पर पति की हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार रात उसकी हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास किया जा रहा था। सोमवार अहले सुबह मामला उजागर हुआ।

सुचना मिलते ही पुलिस मृतक के शव को उसके घर के पलंग के निचे कंबल में लपेटे हुऐ स्थिति पर बरामद किया। पति के शव को छिपाने के लिऐ पत्नी ने गहरे गड्ढे खोद रखी थी, ताकि किसी को घटना की भनक नहीं लगे। पत्नी को हिरासत मे लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -