आतिशबाजी के दौरान लगी आग, एक दर्जन घर जलकर राख

0
128
- Advertisement -

खगड़िया जिले में बीती देर रात दो गांवों में भीषण आगजनी की घटना हुई है, जिसमें करीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गया है। पहली घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के नया टोला रहीमपुर की है। जहाँ आगजनी में चार घर जलकर राख हो गया है।

- Advertisement -

वहीं दूसरी घटना बेलदौर थाना के मुरली गांव में हुई है। जहाँ आधा दर्जन से अधिक कच्चा और पक्का घर जलकर स्वाहा हो गया। दोनो गांवों में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान आग लगने की बात सामने आ रही है। आगजनी के दौरान दोनो गांव में घरेलू गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट किया है।

हालांकि इस घटना में किसी के झुलसने या हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं आई है।लेकिन घटना में लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया है। अग्निशमन विभाग की टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनो गांवों में आग बुझाया गया।

अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -