बदमाशों ने युवक को मारा गोली, जलकर को लेकर वारदात

0
30
- Advertisement -

खगड़िया जिले के चौथम थाना इलाके के सोनवर्षा घाट के पास आज बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया है, जिससे नीतीश कुमार नाम का युवक जख्मी हो गया है। तथा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब नीतीश अपने पिता के साथ मछली मार रहा था। इसी दौरान पांच के संख्या में आये बदमाशों ने पहले जलकर के बारे में पूछा। फिर गोली मारकर चलते बना।

इनसब के बीच चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि बदमाशों की पहचान होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। जख्मी युवक के पिता का कहना है कि वह अपने बेटा के साथ मछली मार रहे थे। इसी दौरान रिंकेश यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ आया और पूछा यह जलकर तुम खरीदा है। इसपर जबाब दिए, हां हम खरीदे हैं। इसी पर गोली मारकर चला दिया।

- Advertisement -

अनीश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -