खगड़िया जिले में 28 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोधोगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रोधोगिकी विभाग भारत सरकार व साइंस फ़ॉर सोसाइटी, पटना के तत्वाधिन किया गया।
इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला आयोजन समिति खगड़िया के अध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस. एल. डी .ए .वी के विज्ञान शिक्षक श्याम कुमार झा ने शिरकत किया। इस आयोजन में जिला कोड समन्वयक अनुराधा कुमारी, समन्वयक मोहम्मद शहजाद हसन, संयुक्त अकादमी समन्वयक शशि कुमार, कोषाध्यक्ष जकउल्लाह ,कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विज्ञान के शिक्षक मिथलेश कुमार, महर्षि कणाद, संतोष कुमारआदि शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन व ऑफलाइन किया गया। प्रतियोगिता में जिला के सरकारी व निजी विद्यालय के कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान था। इसमे कुल पांच उप विषय -सतत जीवन हेतू परितंत्र, सतत जीवन हेतू उचित प्रोधोगिकी, सतत जीवन हेतू समाजिक नवाचार, सतत जीवन हेतू निरुषन, विकास, मॉडलिंग एवं योजना बनाना, सतत जीवन हेतू पारंपरिक ज्ञान प्रणाली पर बच्चों ने अपना प्रोजेक्ट बनाया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पाँच बच्चों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न गांव एवं शहरों के जलकौरा, भदास, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी, लाल बाबू,रानी सकरपुरा, व एस आर हाइ स्कूल आदि व जिले के अन्य माध्यमिक विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
जगदीप कुमार
कोशी की आस@खगड़िया