खगड़िया : बेमौसम बारिश से किसान हुए त्राहि-त्राहि।

0
184
- Advertisement -

खगड़िया : बेमौसम बारिश ने एक तरह से किसानों की जान ले ली है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं किसानों की। सैकड़ों किसान आज दिवालिया होने के कगार पर खड़े हैं। आज किसानों की मक्का की फसल पुरी तरह से बर्बाद हो गया है। बुधवार की सुबह में 4 बजे से आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, मूसलाधार बारिश से मक्का की फसल पुरी तरह से बर्बाद हो गया।

सैकड़ों एकड़ फसल में लगीं मक्का की फसल पुरी तरह से बर्बाद हो गया है। किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाया। किसानों का कहना है कि हम लोगों का काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी क्षतिपूर्ति दिया जाय, नहीं तो हम सभी किसान एक तरफ कोरोना वायरस से मरे या फिर कर्ज के बोझ से मर जाएंगे। उन किसानों का कहना था कि किसानों की बातें पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं।

- Advertisement -

इससे पहले गेहूं कटवाने के लिए परेशान थे और रस्सी उपलब्ध नहीं हो रहा था और न ही मजदूर मिल रहा था। जिसके चलते कि गेहूं में पुरी तरह से घाटे में चला गया और अब इन्द्रदेव। भगत किसान ने बताया कि आज सुबह में करीब 4 बजे तेज़ आंधी तूफान ओलावृष्टि हुई और मूसलाधार बारिश से सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी मक्का की फसल पुरी तरह बर्बाद हो गया।

अनिश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -