अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने 16 वर्षीय युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

0
103
- Advertisement -

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत महिनाथनगर पंचायत के गोंगी गांव में एक 16 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि गांव के ही समीप अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सुत्रों के अनुसार लड़का शौच करने घर से बहार पुल के पास गया था, जहाँ पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार मौत की नींद सुला दिया।

घटना करीब पाँच बजे शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजकुमार यादव के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक दो भाई में सबसे छोटा था। गोलीबारी की घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सुचना मिलते ही बेलदौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेजा और मामले की तफ्तीश में जुटे।

- Advertisement -
- Advertisement -