खगड़िया के ब्रजनंदन ने इंटर साइन्स में 468 अंक लाकर जिले में अव्वल और राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया।

0
92
- Advertisement -

अनिश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया

कोशी साइन्स क्लासेस में पढ़ने वाले ब्रजनंदन कुमार, पिता शम्भू यादव ने 12वीं (गणित) परीक्षा में 468 (93.6%) अंक प्राप्त कर खगड़िया में प्रथम स्थान और राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। ब्रजनंदन की इस उपलब्धि के लिए कोशी साइंस क्लासेस के सीएमडी मनीष कुमार सिंह, को-डाइरेक्टर राजीव चौहान एवं ज्योतिष कुमार, शिक्षक ताज हसन, प्राचार्य अजय निराला, शिक्षक संघ के अशोक यादव , मनीष प्रियदर्शी , सुबोध कुमार , सौरभ कुमार सिंह, आलोक रंजन, नीलेश चौधरी, जितेंद्र कुमार, हरिशंकर रॉय आदि ने ब्रजनंदन को इस सफलता के लिए बधाई दिया है।

- Advertisement -

ब्रजनंदन ने 2018 के मैट्रिक परीक्षा में भी जिला में पहला स्थान प्राप्त किया था। और 2020, IITJEE MAIN परीक्षा में भी 96.6 परसेंटाइल से सफलता पाई है। यूँ तो इंटर के परिणाम से ब्रजनंदन खुश नहीं है। ब्रजनंदन को 480 अंक आने की उम्मीद थी। बताते चलें कि कोशी साइन्स क्लासेस के चंदन (440) IIT JEE MAIN (93 परसेंटाइल), स्वाति (428), निधि (415), नेहा (414) के साथ-साथ लगभग संस्थान के 40 छात्र-छात्राओं ने 400 से ज्यादा अंक लाकर उत्तीर्ण हुए हैं।

- Advertisement -