खगड़िया : मुफ्फसिल थाना के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर निवासी परमानंद साह के 54 वर्षीय पुत्र रामाधार साह बीमापुर, आसम-नगालैंड में बी एस एफ में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु गत रविवार को अकस्मात हृदयगति रूक जाने के कारण हो गई।
जवान के पार्थिव शरीर को बी एस एफ के हैड कमान्डर रविन्द्र सिंह तथा अकबर चौधरी के नेतृत्व में 17 बी एस एफ के जवानों की टीम नगालैंड से मंगलवार को 1 बजे रात्रि खगड़िया जिला के नन्हकू मंडल टोला स्थित सैनिक लाईन होटल पहुँची। जहाँ से सुबह 4 बजे मृतक जवान के पैतृक आवास दुर्गापुर लाया गया। सूर्योदय होते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जमा होने लगी।
सदर विधायक ने मुंगेर घाट पहुंच मृत जवान के पार्थिव शरीर का किया अंतिम दर्शन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन
बुधवार को 8 बजे सुबह अंतिम संस्कार के लिए मुंगेर गंगा घाट ले जाया गया, जहाँ बी एस एफ के 8 जवानों द्वारा कतारबद्ध होकर 5-5 फायरिंग कर सलामी दिया गया। तत्पश्चात मृतक जवान रामाधार साह के ज्येष्ठ पुत्र के द्वारा मुखाग्नि दिया गया। मुखाग्नि से पूर्व खगड़िया सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मुंगेर घाट पहुंच कर मृत बी एस एफ के जवान रामाधार साह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया। विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि रामाधार साह एक सच्चे निष्ठवान वीर जवान थे जो अपने जीवन की अंतिम सांस तक राष्ट्र सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पथ पर डेट रहे।
अनीश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया