डॉक्टरों की लापरवाही से बंध्याकरण कराने गई महिला का, स्वास्थ्य केंद्र में ही गई जान

0
71
- Advertisement -

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण कराने गई 26 वर्षीय महिला कमला देवी (काल्पनिक नाम) का ऑपरेशन करने के 2 घंटे के बाद निधन हो गया।

- Advertisement -

मृतक की ननंद ने बताया कि बेलदौर स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन करने के 2 घंटे के बाद भाभी की मौत हो गई। वहीं उक्त महिला का शव जब उनके पैतृक गांव में एंबुलेंस से पहुँचा और स्थानीय लोगों में ऑपरेशन के दौरान हुई मौत की खबर आग की तरह फैल गई।

आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये और बेलदौर स्वास्थ्य केंद्र के आगे शव को
रख पीडब्ल्यूडी सडक़ को जाम कर डॉक्टरों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी अमित कुमार और बेलदौर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुँच मृतक के परिजनों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि मृतक के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया यह जाम करीब 3 घंटे तक लगा रहा।

अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -