- Advertisement -
खगड़िया जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आत्मा की शान्ति हेतु हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के कार्यलय में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया, जिससे खगड़िया को बहुत क्षति हुई। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी, तो पूरे देश मे शौक की लहर दौड़ गई। वे दलितों की आवाज थे और उन्होंने हाशिये पर धकेल दिए गए लोगों की लड़ाई लड़ी, जिससे आज पूरा देश उनके सम्मान में आत्म की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं ।
- Advertisement -
अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया
- Advertisement -