खगड़िया : जिले के “जनसंख्या समाधान फाउंडेशन” के स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले आज दिनांक को 11:30 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ईन्द्रेश के द्वारा से देश में हो रही विस्फोटक जनसंख्या वृद्धि से होनी वाली समस्याओं के बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारत के प्रत्येक जिले, प्रत्येक शहर, प्रत्येक गाँव में जनजागरण कर इस बढती जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए सरकार जल्द-से-जल्द ठोस कदम उठाये और इसके लिए शक्त कानून बनाए। अन्यथा आने वाले कुछ ही वर्षों मे देश मे पॉल्युशन, जल संकट, ‘घटती पर्यावरण की सन्तुलन’ एवं विस्फोटक जनसंख्या वृद्धि से पुरे देश में गृहयुद्ध जैसी हालात भी हो सकती है।
लाईव सम्बोधन में उपस्थित हुये कार्यकर्ता ज.स.फ.जिला अध्यक्ष विलास चन्द्र सिंह, जिला संयोजक प्रवीण कुमार हिन्दू, सचिव सुधाकर चक्रवर्ती, राजेश गुप्ता, भवेश सिंह, भरत चौधरी, विष्णुदेव कुमार, हिरा एवं पुष्पलाल सभी ने ईन्द्रेश को लाईव में आगे की कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना बनाया साथ ही सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने की माँग किया।
अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया