खगड़िया से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार छत्रपति यादव के नामांकन के पश्चात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित आशीर्वाद सभा को संबोधित किया। आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी छत्रपति यादव ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि जब से जदयू के हाथ में बिहार आया है। तब से लेकर अब तक हर तरफ समस्या ही समस्या नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि खगड़िया में जदयू विधायक पूनम देवी यादव वर्ष 2005 से अब तक हैं। उनके कार्यकाल में विकास क्या होती है? यहाँ की जनता को पता नहीं है। खगड़िया में जल निकासी, शिक्षा स्वास्थ्य सभी चिंता का विषय बना हुआ है। लेकिन जब हम और हमारी कांग्रेस की सरकार बनी तो सारी समस्या दूर कर देंगे।
आगे कहा कि राज्य में विकास की गति को हम एक बार फिर पटरी पर लाने का काम करेंगे। साथ ही विकास की गति को औऱ तेज करने की जरूरत है। इसके लिए महागठबंधन के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने लिए हम एक बार फिर अपने जीत के लिए आप जनता मालिकों से आशीर्वाद मांगते हैं। आगामी 3 नवम्बर को हाथ छाप का बटन दबाकर अजेय बहुमत से विजय बनायें।
अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया