जदयू के निवर्तमान विधायक और प्रत्याशी पूनम देवी यादव का सघन जनसंपर्क

0
68
- Advertisement -

खगड़िया : शुक्रवार को निवर्तमान सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने भदास दक्षिणी पंचायत के सौरायडीह, त्रिभुवन टोला, झमटा व बड़हड़ा गांव सघन जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं से अवगत हो समाधान का आश्वासन दिया।

जगह जगह ग्रामीणों के द्वारा श्रीमति यादव का स्वागत भी किया गया। वहीं निर्वर्तमान विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि राजग गठबंधन की सरकार में सबों का सम्मान व सबों का विकास हुआ है। हमने खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के सभी पंचायत में विकास का कार्य किया। आपदा-विपदा की घड़ी में पीड़ितों की सेवा व सहायता किया। बाढ़ हो अथवा कोरोना महामारी ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खजाना खोल दिया।

- Advertisement -

आगे कहा कि गली,नाली,सड़क, हर घर बिजली, हर घर नल का जल योजना, पुल,पुलिया, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल इत्यादि विकास कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है। विकास की गति को और तेज करने के लिए एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन हेतु जिताने का अनुरोध किया। मौके पर केदार शर्मा, धीरेन्द्र यादव, रामबरण शर्मा, चन्देश्वरी शर्मा, चन्दन कुमार, नरेश शर्मा, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, राजेन्द्र सदा आदि दर्जनों लोग साथ थे।

अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -