जेल जाने के बाद भी कुछ लोगों के माल कमाने के इरादे में बदलाव नहीं आया- नीतीश

0
70
- Advertisement -

खगड़िया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया में लालू और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला। नीतीश ने लालू और राबड़ी देवी का नाम लिए बिना कहा कि 15 साल पहले बिहार में जंगलराज था। माल कमाने के लिए बिहार में अपहरण कराया जाता था।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जेल जाने के बाद भी कुछ लोगो में माल कमाने की इच्छा अब भी नही गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अलौली के हरिपुर गांव में सभा को संबोधित करने आये थे। जहाँ उन्होंने एक मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित किया और अलौली सीट से जदयू उम्मीदवार साधना देवी के पक्ष में वोट करने की लोगो से अपील किये।

नीतीश कुमार ने कहा अगर जनता उन्हें फिर से सरकार बनाने का मौका देगी तो गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। खेतो में बिजली के जरिये सिंचाई की व्यवस्था कराएंगे। इस मौके पर मंत्री संजय झा समेत NDA के स्थानीय नेता मौजूद थे।

अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -