खगड़िया : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वां स्थापना दिवस समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में आयोजित किया गया, उक्त अवसर पर कार्यालय प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चरखा अंकित तिरंगा का ध्वजारोहण कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत तिरंगा मार्च निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लेकर खगड़िया शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए तिरंगा मार्च पुन: जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गया। अपने संबोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वॉ स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। कांग्रेस पार्टी के देश के प्रति योगदान पर चर्चा करते हुए श्री पासवान ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस की भूमिका काफी सराहनीय रहा, जिसका नतीजा है कि आज हम लोग स्वतंत्र भारत की धरती पर खुले में सांस लेने की हिम्मत कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने आधुनिक भारत की नींव रखी इसके बाद देश में कई कल कारखाने एवं उद्योग स्थापित किए गए, स्कूल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर देश को प्रगति की राह पर चलाने का काम किया गया, लेकिन दुख होता है कि केंद्र में वर्तमान बीजेपी सरकार लोगों को गुमराह कर देश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है इनके 6 सालों के शासनकाल में देश में जीडीपी सबसे निचले स्तर पर चला गया है। बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर किसान विरोधी तीन काले कानून लाकर किसानों को भयादोहन कर रही है, किसानों का कर्ज माफ नहीं कर बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है। मोदी सरकार सिर्फ हिंदू- मुस्लिम, भारत- पाकिस्तान करके देश को रसातल में ले जा रही है।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 सालों में जो देश को दिया है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार विकास का ढिंढोरा पीट कर देश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है।
अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया