खगड़िया की तस्वीर बदल देंगे, सूरत में चारचांद लगा देंगे – संजीव डोम

0
147
- Advertisement -

खगड़िया के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र (149) से प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार के रूप में संजीव डोम ने आज खगड़िया अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दर्ज कराया। नामांकन के पश्चात एक सभा आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी संजीव डोम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसबों का आशीर्वाद व समर्थन से हम जीते तो खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सम्मान के साथ सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि खगड़िया में डिग्री कॉलेज का स्थापना करेंगे। जर्जर सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, सड़क, पल – पुलिया आदि विकास कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित कर खगड़िया की सूरत में चारचांद लगा देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 1981 में खगड़िया को जिला के रूप में परिणत हुई है। लेकिन तब से लेकर अब तक कोई भी खगड़िया में सही ढंग से कोई कार्य नहीं हुआ है और-तो-और खगड़िया जिले के कोई भी नौजवान दिल्ली, पंजाब, बंगलौर, हरियाणा आदि जैसे शहर में कोई काम नहीं करने जाएंगे। हम उसके लिए खगड़िया में ही कारखाना खुलवाएंगे। किसानों की समस्या को दूर करने के लिए मक्का उत्पादक किसानों के लिए तरह-तरह की कारखाने उपलब्ध करवाएंगे।

अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -