खगड़िया शहर के सन्हौली वार्ड नंबर 15 के प्रमोद ठाकुर के 18 वर्षिय पुत्र रौशन कुमार ने अपने घर में ही गले में फाँसी के फंदा से झूल कर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया। आपको बताते चले कि यह घटना गुरुवार के दिन के करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब युवक की माँ पूजा घर में पूजा कर रही थी, पिता शहर के मुर्गियां -चक के कपड़ा दुकान में प्रतिदिन के तरह आज भी वो काम करने गए थे। तब ही युवक ने पंखा में डाला फाँसी का फंदा अपनी जीवन समाप्त कर लिया।
वहीं घटना की जानकारी जैसे ही चित्रगुप्त नगर थाना के थानाध्यक्ष संजीव कुमार को मिली तो अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का कोई सुसाईड नोट नहीं मिला। मौके से युवक का मोबाईल जप्त कर लिया गया है, जिसकी सीडीआर जाँच के द्वारा ही पता चल पायेगा। वहीं कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि लड़का साइको (दिमागी हालत से ग्रसित) से थोड़ा ग्रसित रहा करता था।
वहीं घटना की जैसे ही जानकारी सन्हौली में मिली तो लोगो का युवक के घर पर जमावड़ा लग गया। उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके वरदात से थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अपने ही जिप्सी से लाया। घटना स्थल से कई दफा सदर अस्पताल शव वाहन के लिए फोन किया गया लेकिन घण्टो इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचे शव वाहन। तो अधिक विलंब होने के कारण थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए अपने ही पुलिस गाड़ी पर शव को लेकर सदर अस्पताल पहुँचे।
जगदीप कुमार
कोशी की आस@खगड़िया