किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जाप ने किया NH 31 को जाम।

0
65
- Advertisement -

 

- Advertisement -

खगड़िया जिले में जन अधिकार पार्टी (लो.) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव के नेतृत्व में किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बलुवाही बस स्टैंड के पास NH 31 को घंटों जाम कर दिया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।

मौके पर इस प्रदर्शन में शामिल युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों बिक चुका है और देश को पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को गिरवी देने की तैयारी कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि नये किसान बिल को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसान का दुश्मन बन बैठा है। किसान के मेहनत पर पानी फेर कर उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए किसान बिल लाया गया है। यह बिल पूर्णतः किसान विरोधी बिल है। इस बिल के तहत किसान अपने फसल को बेचने के लिए उद्योगपतियों के आगे मजबूर होना पड़ेगा।

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव ने कहा कि सरकार फसल का न्यूनतम मूल्य समाप्त कर किसान के साथ सौतेलापन व्यवहार किया है। साथ ही साथ सरकार उद्योगपतियों को किसान से काफी कम कीमत में फसल खरीदकर स्टाॅक करने की खुली छूट दे रखा है ताकि बाजार में उस समान की किल्लत होगी और उद्योगपति उस सामान को काफी ज्यादा कीमत पर बाजार में बेचने का काम करेगी। सरकार के इस काला कानून जो जमाखोरी, भ्रष्टाचार और महंगाई को जन्म देगी उसे जन अधिकार पार्टी कदापि स्वीकार नहीं करेगी।

बन्दी में प्रदेश सचिव सह नगर पार्षद दीपक चंद्रवंशी, छात्र परिषद प्रदेश सचिव सुमित कुमार, किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया, एस सी एसटी सेल के जिलाध्यक्ष किशोर दास, छात्र परिषद जिलाध्यक्ष रौशन कुमार, छात्र संघ कोशी कॉलेज कोषाध्यक्ष राजा कुमार,जाप नेता कविरंजन यादव, रामदेव यादव,श्रीकांत पौद्दार, कृष्णदेव गुप्ता,पवन दास, पृथ्वी ताँती, पप्पू राम ,चमरू सदा,भूपेंद्र सदा,कैलाश सदा,पप्पू राम,राजेंद्र सदा,छात्र नेता अभिषेक कुमार, हर्षवर्धन, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों किसान और जाप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -