किसानों को सरकार मदद करे- प्रदेश अध्यक्ष बिहार किसान मंच

0
72
- Advertisement -

खगरिया : बिहार के किसान जहाँ कोरोना के कारण लॉक डाउन में खेतो में खरी फसल गेहूँ और मक्का आदि की कटनी नहीं कर पाए। वहीं मार्च से अभी 15 अप्रैल, 20अप्रैल औऱ 21 अप्रैल 2020 को आये तेज आंधी, वारिश, ओलों ने किसानों के लगे फसल को बर्बाद कर दिया है। किसान आर्थिक तंगी में पहले से थे, अब बे मौसम वर्षा, ओला ने उनकी आर्थिक कमर तोर दिया है।

उपरोक्त ब्यान बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने जारी कर कहा कि बिहार सरकार ने पिछले सुखार, बाढ़ मे हुई फसल छतिपूर्ति दिया नहीं अब कोरोना के कारण फसल तैयार हुआ भी नहीं था कि बेमौसम वर्षा, ओला ने किसानो का फसल पुनः बर्बाद कर दिया है। अभी तक कृषि विभाग फसल छतिपूर्ति के लिए सर्वे का कार्य भी शुरू नहीं कराया है। किसान त्राहिमाम की स्तिथि में है, कोई देखने वाला नहीं है।

- Advertisement -

टुडू ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि किसानो का ऋण माफ करे, देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था ठीक करनी होगी, इसके लिए किसानों का KCC ब्याज दर को 1% करना होगा। साथ-साथ लिमिट को बढ़ना होगा। भूख मर रहे मजदूरों को आधार को राशन कॉर्ड मे परिवर्तित करना होगा। टुडू ने राज्य सरकार से मांग किया कि पशुपालक किसानो को दूध का कीमत बढ़ना चाहिए क्योंकि पशु चारा का कीमत बढ़ गया है, वही दूध पानी के भाव मे बिक रहा है। ओला तूफाँन से हुई छति का किसानो को जल्द मुआवजा दे, नहीं तो बिहार किसान मंच लॉक डाउन खत्म होने पर आंदोलन करेगा।

अनिश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -