कृषि से जुड़े तीन नए बिल के खिलाफ पीएम और कृषि मंत्री का पुतला दहन

0
58
- Advertisement -

खगड़िया : कृषि से जुड़े तीन नए बिल खिलाफ खगड़िया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में जिले के कई किसानों ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और कांग्रेस का झंडा लेकर पहले विरोध मार्च निकाला। फिर शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए राजेन्द्र चौक पहुंचे, जहाँ कांग्रेसियों ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला दहन किया।

- Advertisement -

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि से जुड़े तीन नए बिल जो लोकसभा और राज्यसभा से पास हुआ है, वह किसान विरोधी काला कानून है। यह कानून देश के किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करेगा और कॉरपोरेट घराने को मुनाफा कमाने का मौका देगा। केंद्र सरकार जबतक इस कानून को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध प्रदर्शन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

अनीश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -