खगड़िया जिले के पसराहा थाना प्रांगण में मंगलवार को छठ पूजा को लेकर शांति समिति की अहम बैठक की गई।जिसमें पसराहा थाना क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों व बुद्धजीवी की मौजूदगी में शांति व सौहार्द से छठ पूजा मनाने की पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार, अंचलाधिकारी गोगरी, गोगरी बीडीओ ने जनप्रतिनिधि से अपील की।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हो रहे छठ पूजा को शांति ढंग से मानने की अपील की। पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने कहा इलाके में सतिशनगर, बन्देहरा, कोरचक्का, दुधेला, कालीचकला, पसराहा, हर जगह छठ पूजा में अपवाह व मनचलों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।
मौके पर मौजूद प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख नागेश्वर महतो, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पृथ्वीचंद सिंह, मत्स्यजीवी अध्यक्ष प्रभु सहनी, सामजिक कार्यकर्ता नगीना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार, मुखिया छत्री शर्मा, परमानंद सिंह, मुखिया राजेन्द्र सिंह, नागेश्वर मेहता,लक्ष्मण सहनी, उमाकांत सिंह, सत्यनारायण सहनी, चनिक सहनी, पूर्व समिति रोहिन सिंह, मणिकांत सिंह, समिति रणधीर सिंह, पारो सिंह, अरुण आदि मौजूद थे।
अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया