मिनीगण फैक्ट्री का हुआ उद्द्भेदन, हथियार और हथियार निर्माण का उपकरण बरामद

0
184
- Advertisement -

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आज एक मिनी गण फैक्ट्री का उद्द्भेदन किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना से मिली जानकारी के आधार पर जंगली मंडल टोला के एक घर में रेड मारा। जहाँ से पुलिस ने तीन देशी निर्मित पिस्टल, 5 अर्धनिर्मित पिस्टल और बड़ी संख्या में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है।

हालांकि हथियार बनाने वाला कारीगर और गृह स्वामी भागने में सफल रहा। सदर एसडीपीओ आलोक रजंन की माने तो सिपाही यादव के घर में छापा मारा गया। जहाँ से हथियार और उपकरण बरामद हुआ है। श्री रजंन की माने तो कुछ महीने पहले भी उस इलाके से मिनीगन फैक्ट्री का उद्द्भेदन हुआ था। पुलिस गृह स्वामी सिपाही यादव की तलाश में जुटी है। सिपाही यादव के गिरफ्तारी के बाद इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा हो जाएगा।

- Advertisement -

अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -