अचानक मिट्टी का धसने से कोशी नदी में समा गए एक ही परिवार के तीन लोग

0
92
- Advertisement -

खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के चौथम प्रखंड के अंतर्गत धमहरा घाट के ससवा पंचायत के निवासी मंटु यादव की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी एवं उनके साथ में 10 वर्षीय एक पुत्री हिना कुमारी और एक 8 वर्षीय एक पुत्री प्रिंस कुमार कोशी नदी में गुरुवार को डूब गए। वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह तीनों मिट्टी काटने के लिए कोशी नदी के किनारे गए थे। देर शाम तक तीनों जब अपने घर वापस नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन देर शाम तक कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। जबकि नदी किनारे ही कपड़ा, कुदाल और घर का चाभी बरामद किया गया है।

वहीं स्थानीय कोशी नदी के किनारे बसे हुए लोगों का कहना है कि मिट्टी के धसना गिरने से तीनों समा गए। बताते चलें कि स्थानीय ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी चौथम को दयाशंकर तिवारी को सूचना दिया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम को इसकी जानकारी दे दिए हैं‌। एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर खोजबीन शुरू कर दी है। यह खोजबीन मानसी थाना के एस आई सुरेंदर सिंह के देख-रेख मे किया जा  रहा है। खगड़िया से पहुँची एसडीआरएफ की टीम खोजने में जुट गई है। करीब साढ़े दस बजे के आस-पास पहुँची टीम ने अपने साथियों के साथ गहरी कोशी नदी में खोजबीन करना शुरू कर दिया। इस दौरान सैकड़ो लोग कोशी नदी के किनारे टकटकी लगाये बैठै देखे गये। बताते चलें की धमहरा गाँव निवासी मनोज यादव उर्फ मंटु यादव की पत्नी, सहित एक पुत्र पुत्री कोशी नदी के पास से मिट्टी लाने के क्रम में एवं कोशी नदी में पुत्र-पुत्री की नहाने के क्रम में गहरे पानी में जाने उपरांत अपने बच्चे की चीख पर मनोज की पत्नी बचाने के लिये कोशी नदी में कूद पड़ी लेकिन तीनों नदी में ही विलीन हो गई। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम खोजने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

अनिश चौरसिया

कोशी की आस@खगड़िया

 

- Advertisement -