खगड़िया : नए कृषि कानून के खिलाफ खगड़िया में भी महागठबंधन और सीपीआई के घटक दलों ने आज प्रदर्शन किया। राजद विधायक रामवृक्ष सदा और कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव, सीपीआई के जिला अध्यक्ष संजय यादव के अगुवाई में कांग्रेस, राजद और वामदलों के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला।
साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी खगड़िया के हृदयस्थल राजेंद्र चौक के पास पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के JNKT मैदान से विरोध मार्च शुरू करके पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह नया कृषि कानून किसान विरोधी है। इससे किसानों का आर्थिक शोषण होगा।लिहाजा किसानों के हित में इस कानून में केंद्र सरकार संशोधन करे, नहीं तो इस कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन होगा।
अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया