खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना के टाटा इमरजेन्सी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा औऱ बच्चा की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने 107 हॉस्पिटल के समक्ष शव को रखकर किया जाम। मृतक पसराहा थाना के महदीपुर निवासी अमित कुमार के 24 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी बताया जाता है। अस्पताल के डाक्टर व कर्मी हुआ फरार।
इधर बताते चलें कि खबरों के बारे में बताया जाता है कि महेशखुट थाना क्षेत्र के महेशखुट चौक के पास वफर्जी क्लीनिक में आपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के मिलीभगत से जिले में फर्जी क्लीनिक संचालित हो रहा है।
घटना के बाद परिजनों द्वारा किये गए जाम को हटाने के लिऐ एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल, सीओ कुमार रविन्द्रनाथ सहित महेशखूंट पुलिस बल के साथ पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने डाक्टर पर लपरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टर की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे।
अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया