पूर्व नगर सभापति ने गरीब परिवार से आने वाले बच्चों के साथ मनाया दीपावली, मिठाइयां और पटाखे बांटे

0
95
- Advertisement -

खगड़िया : पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने गरीब परिवार से आने वाले बच्चों के बीच पटाखा एवं मिठाई का वितरण किया और कहा कि भारत में जितने भी पर्व हैं, उनमें दीपावली सर्वाधिक लोकप्रिय और जन-जन के मन में हर्ष-उल्लास पैदा करने वाला पर्व है। वैदिक प्रार्थना है- ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय:’ अर्थात अंधकार से प्रकाश में ले जाने वाला पर्व है- ‘दीपावली’।

उन्होंने आगे कहा कि जीवन में धन का महत्व है, धन से मानव अपना रोज का जीवन व्यवहार चलाता है। अपनी आशा-आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश में लगा रहता है। मनुष्य चाहता है कि उसे अच्छा भोजन मिले, रहने को सुन्दर-सा घर हो और कभी वह बीमार पड़ जाए तो उसे अच्छी-से-अच्छी चिकित्सा मिले लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है।

- Advertisement -

बिहार में इतनी गरीबी है कि गरीब व्यक्ति किसी तरह ठेला, रिक्शा चलाकर, मजदूरी कर कमाता है तो किसी तरह दो वक्त का भोजन चल जाता है, ऐसे में वे अपने बच्चों को दीपावली में और बच्चों की तरह गरीब परिवार के लोग पटाखा नहीं दे पाते हैं। ऊपर से इस वर्ष तो गरीब लोगों के लिए यह कोरोना महामारी तो आफत बन कर आयी और सारा रोजगार धंधा बन्द हो गया भूख मरने को लोग विवश हैं। इन लोगों के लिए क्या दीपावली और क्या दुर्गा पूजा?

उन्होंने कहा कि दीपावली में हर साल छोटे-छोटे ग़रीब परिवार के बच्चों को मिठाई और पटाखे देता हूँ और इन्हीं बच्चों के साथ दीपावली मनाता हूँ। मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, अजय भारती, मो० नसीम उर्फ लंबू, कुंजबिहारी पासवान, सर्वजीत पांडे, रौशन कुमार, आमिर खान, नीरज कुमार साव आदि थे।

अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -