राजद से दिगम्बर और जदयू से पन्ना लाल ने दाखिल किया अपना नामांकन

0
75
- Advertisement -

खगड़िया में आज अलग-अलग विधानसभा सीटों के लिए NDA और महागठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना -अपना नामांकन दाखिल किया। जदयू उम्मीदवार पन्ना लाल सिंह पटेल ने जहाँ बेलदौर विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया।

वहीं RJD उम्मीदवार दिगम्बर तिवारी ने परबत्ता विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया। दोनो प्रत्याशी ने गोगरी अनुमंडल कार्यालय में नॉमिनेशन दाखिल किया।

- Advertisement -

मौके पर दोनो प्रत्याशी ने अपने-अपने क्षेत्र से जीत का दावा किया। अनुमंडल कार्यालय के बाहर खड़े दोनो प्रत्याशियों के समर्थकों ने नॉमिनेशन के बाद दोनो का फूल-माला से स्वागत किया।

अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -