खगड़िया : राष्ट्रीय स्वराज ग्राम पंचायत राज दिवस पर महिला विकास सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक मधुमाला देवी, आजपा राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी, समाजसेवी वेद प्रकाश शर्मा अधिवक्ता के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय खगड़िया माल गोदाम रोड मथुरापुर एवं शेखपुरा में मास्क वितरण, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया।
साथ ही गरीब विधवा विकलांग को प्रत्येक पांच 5 किलो चावल, 5 किलो आटा,1 किलो दाल,1 किलो चूड़ा,आलू, नमक आदि एक सौ परिवारों को वितरण किया गया। उमेश ठाकुर ने पंचायती राज दिवस पर बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहे थे कि भारत माता की आत्मा गांव में निवास करती है उसकी सुरक्षा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है।
आज वायरस भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में तबाही मचाए हुए हैं। इससे बचाव के लिए एक मात्र उपाय 2 गज की दूरी आवश्यक है। कोरोना को हराने के लिए एवं जीवन को बचाने के लिए ऐसा कोई काम ना करें कि पृथ्वी माँ कलंकीत हो और आपको जीवन से हाथ धोना पड़े। सामाजिक दूरी एवं लॉक डाउन का ख्याल रखे, स्वयं सुरक्षित रहे और अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखें।
अनिश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया