खगड़िया : सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस।

0
62
- Advertisement -

आजपा (राष्ट्रीय) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, महिला शक्ति, महिला विकास मंच के जिला संरक्षक मधुबाला देवी, वेद प्रकाश शर्मा अधिवक्ता, ललित विजय चौधरी, जिला किसान अध्यक्ष, भारतीय नाई समाज के महामंत्री पाण्डव कुमार, उमेश ठाकुर (गुडडू) सहित सभी सदस्यों ने वायरस संक्रमण से डट कर मुकाबला करने का संकल्प लिया।

दिनांक 7 अप्रैल 2020 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिसकर्मी जो वैश्विक रोग के रोकथाम के लिए अपनी जान की परवाह किए वगैर रात दिन एक करते हुए लोगों को बचाने में लगे हैं।

- Advertisement -

जिले के नागरिकों को जागरूक करते हुए श्री ठाकुर ने जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष, पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार , गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष मंडल, नए जिला चिकित्सा पदाधिकारी एवं समस्त प्रशासन को जिले के 129 ग्राम पंचायतों में शांति बनाए रखने के लिए और जिले में कोई भी कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया इसके लिए जिले के सभी चिकित्सक, प्रशासनिक पदाधिकारी को आभार व्यक्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा देश की जनता को न्याय दिलाने का काम प्रशासन करती है तो आम जनताओं सहित मानव, जीव जंतु सहित समस्त जीवंत जानवरों का रोग से रक्षा करने का कार्य चिकित्सक करते है इसलिए तो चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। हम सभी सरकार को भी धन्यवाद देते है कि देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे और भी करने की अपील की गई। साथ ही आम जनता से भी अपील किया गया कि शान्ति बनाए रखते हुए चिकिसक, प्रशासन का साथ दे और सामाजिक दूरी को बनाए रखने की अपील किया गया।

अनिश चौरसिया
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -