सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी सह स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 15 लाख का जेवरात और कैश की लूट

0
70
- Advertisement -

 

- Advertisement -

खगड़िया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक सेवानिवृत बैंक अधिकारी सह स्वर्ण व्यवसायी से सोने का जेवरात और कैश लूट लिया है। अज्ञात दो बदमाशों ने बुजुर्ग स्वर्ण व्यवसायी राजेश नारायण गुप्ता को गर्दन में हाथ देकर और नाक दबाकर जमीन पर गिरा, उनके करीब 15 लाख का सोने का जेवरात और 60 हज़ार नगदी लूट कर चलते बने।

बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया, जब वह अपने स्वर्ण आभूषण की दुकान से अपने घर जा रहे थे। बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी के घर के सामने ही घटना को अंजाम दिया है। घटना टॉवन थाना इलाके के कालीबाड़ी की है।इनसब के बीच टॉवन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है।

टॉवर थानाध्यक्ष राम स्वार्थ राम की मानें तो लगभग 3 सौ ग्राम स्वर्ण आभूषण लेकर बदमाश भागा है। पुलिस इस मामले के तीन सन्दिग्ध को हिरासत में लिया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस इस घटना को छिनतई मानकर चल रही है। वहीं पीड़ित व्यवसायी की माने तो दो अज्ञात बदमाश उनका पीछा करते हुए घटना को उनके घर के सामने अंजाम दिया, यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है।

अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -