शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, बिहार (वैदिक गणित प्रकल्प) एवं कोशी कालेज के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्टीय वेबिनार

0
136
- Advertisement -

खगड़िया : कोशी कालेज, खगडिया एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, बिहार( वैदिक गणित प्रकल्प ) के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्टीय वेमिनार का आयोजन प्राचार्य डा. एस.सी.आर.चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि स्वांत रंजन, अखिल भारतीय वैदिक शिक्षण प्रमुख ,आर.एस.एस.ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा का गौरव पूर्ण एवं सम्मान जनक स्थान रहा है।

यह वेबिनार गणित विभागाध्यक्ष, कोशी कालेज के डा.जयनन्दन सिंह द्वारा आयोजित है, जिन्होने वैदिक गणित की प्रासंगिक्ता को दर्शाने के का प्रयास किया है।वैदिक काल से बच्चे खेल-खेल में गणित सिखते रहे हैं।अपने सारस्वत संबोधन में मुंगेर वि.वि के कुपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा ने कहा कि मुंगेर वि.वि. प्रारम्भ से न ई शिक्षा नीति के अनुरुप कार्य कर रही है।

- Advertisement -

मुंगेर वि.वि क ई विषयों में स्कूल खोलने की अनुमती हेतु बिहार सरकार को भेजा गया है। मुख्यवक्ता वि.वि.सेवा आयोग, पटना एवं क्षेत्र संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास प्रो. विजयकान्त दास ने वीज पाठ में कहा कि भारत में प्राचीन काल से वैदिक गणित का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। वैदिक गणित प्रकल्प शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ,बिहार सह भारतीय प्राद्योगिक संस्थान ,पटना के गणित विभागाध्यक्ष डा.नूतन कुमार तोमर ने कहा कि वैदिक गणित आज के समय में ज्ञानवर्द्धन के लिए प्रासंगीक हो गया है।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो.चंदेल ने कहा कि खगडिया शोध का क्षेत्र है। न ई शिक्षा नीति की उन्होने सराहना की और वेबिनार से जुडे सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। वेबिनार का शुभारम्भ माननीया साधना के सरस्वती वंदना से तथा समापण डा.जयनन्दन सिंह के धन्यवाद ज्ञापण से हुआ।इस अवसर पर मुख्य रुप से डा.कपिलदेव महतो,डा.रमेश कुमार, डा.संजय मांझी,डा.नरेश प्रसाद यादव, डा.महेश्वर मिश्रा ,आनन्द झा, मो.हुमायु अख्तर,लक्ष्मीकान्त झा, रूंजय आदि ने भाग लिया।

अनीश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -