ट्रक के चपेट में आने से मजदूरी करने जा रहे, मजदूर की मौत, पसरा सन्नाटा

0
76
- Advertisement -

खगड़िया जिले के मानसी ठाठा के पास एक साइकिल सवार को एक गीट्टी से लदा ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

बताते चलें कि पिता सुर्य नारायण सिंह के बेटे प्रकाश सिंह रोजाना की तरह आज भी अपने काम पर जा रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -

परिजनों ने चार लाख रुपए मुआवजे के लिए दो घंटे तक NH31 को जाम कर रखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मानसी सीओ भी पहुंचे और मुआवजा देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इधर घर वालों की रो रो कर बुरा हाल है। मृतक प्रकाश सिंह पेशे से एक मजदूर थें। वे सिरजुआ गांव के रहने वाले थें। घटना मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाठा की है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया। इधर मानसी सीओ त्वरित कार्रवाई करते हुए मुआवजे की सहायता राशि उपलब्ध कराने में जुटी हुई है।

अनिश कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -