विज्ञान प्रदर्शनी मेला का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाया अपना जलवा

0
242
- Advertisement -

खगड़िया जिले के मानसी में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया और गतिविधियों के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गतिविधियों में स्थानीय बच्चों ने जमकर अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं अपनी अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया।

राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद् के सहयोग एवं राईट्स कलेक्टिव द्वारा स्थानीय जीडी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणितीय खेल, खाद्य पदार्थों की जांच, जल जांच, वर्मी कम्पोस्ट, राॅकेट लाॅन्चर के माॅडल का प्रदर्शन, खेल-खेल में विज्ञान, अलौकिक चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या आदि की प्रस्तुति की गयी। विभिन्न स्टाॅलों में उपस्थित स्रोत व्यक्तियों ने बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया एवं उन्हें कई नई जानकारी से अवगत कराया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में रवि, मनीष, अंकुश, अमलेश, अमरजीत, केशव, नीरज, आकाश, विवके, खुशी, अमित, परशुराम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

जगदीप कुमार
कोशी की आस@खगड़िया

- Advertisement -