किशनगंज : आगलगी में पांच घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

0
46
- Advertisement -

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 10 पैकटोला मस्जिद टोला मटियारी गाँव में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की खबर मिलते ही आस-पास के गांव में अफरा तफरी मच गयी।भारी संख्या में लोग पहुँच कर जबतक आग बुझा पाते तबतक घर सहित सारा समान धूधू कर जलकर राख हो गया। काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन अग्नि पीड़ितों का कुछ नहीं बच पाया।इस अगलगी में हजारों की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है।

अग्नि पीड़ितों में साजिद, महबूब, मंजर,चिलकाएवं अंजार ने बताया कि लगभग डेढ़ बजे दिन में आग लगी थी। देखते ही देखते घर का सारा समान आग की भेंट चढ़ गयी। घर से कुछ भी नहीं निकल पाया, हम तो बर्बाद हो गये। स्थानीय मुखिया ने बताया कि मटियार पंचायत के वार्ड नंबर 10 के अग्नि पीड़ित साजिम, महबूब, मंजर, चिलका एवं अंजार का रहने वाला घर, रसोईघर एवं मवेशी का घर जली है।

- Advertisement -

इसके अलावे गेहूं व अन्य अनाज भी जल कर राख में तब्दील हो गया। उन्होंने कहा अभी सरकारी तौर पर जायजा लेने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। उन्होंने अग्निपीड़ितों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग सीओ से की है। अंचलाधिकारी शिवजी कुमार भट्ट ने बताया राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजकर क्षति का आकलन कर जल्द रिपोर्ट सौपने का आदेश दिया गया है। उन्होंने अग्नि पीड़ितों को सहायता करने की पुष्टि की है।

अबू फ़रहान छोटू
कोशी की आस@किशनगंज

- Advertisement -