किशनगंज : टेढागाछ भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया गया, जोरदार स्वागत।

0
323
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज।

जिले के टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टेढागाछ प्रखंड के मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर विचार विमर्श किया।

- Advertisement -

टेढागाछ भाजपा परिवार की ओर से नवनियुक्त अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया एवं पुर्व मंडल अध्यक्ष देव मोहन सिंह सहित पुर्व मुखिया सह वरिष्ठ नेता लखन लाल पंडित सहित संगठन को आगे बढाने की शुभकामना दिया। अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ता के साथ वार्ता करते हुये सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

बधाई देने वालों में, पुर्व मंडल अध्यक्ष देव मोहन सिंह, लखन लाल पंडित, के आलावे सीताराम मंडल, रवि कुमार हरिजन, अजय कुमार सिंह, बिपिन महतो, गुणेशवर साह, अनती देवी, बासुदेव पंडित, मोहब्बत लाल सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधी तुलेश सिह रंजीत सिंह, संत लाल मंडल, पुर्व सरपंच जुगेशवर प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।

- Advertisement -