- Advertisement -
अबू फ़रहान छोटू
कोशी की आस@किशनगंज
नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ आज देशव्यापी बंद का टेढ़ागाछ प्रखंड में व्यापक असर देखा गया। हाट बाजार, चौक चौराहों, गली मुह्ल्लों के सभी दुकानें बंद रही। प्रखंड मुख्यालय, मुसहारा, झुन्की, मटी यारी, टेक्नी हाट, नया लौचा, बैगना, बैरिया, बीबीगंज, फतेह पुर, फुल्बरिया हाट, राम पुर चौक, धवेली, झाला, बलुआ आदि स्थानों पर प्रदर्शनकारी सडकों पर टायर जलाकर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया।
- Advertisement -
सडकों पर भारत बंद के समर्थक युवाओं की टोली नागरिकता एक्ट के खिलाफ नारे लगाते देखे गए। जिससे पुरा प्रखंड क्षेत्र प्रभावित रहा। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों की संख्या में भी कमी देखी गई। सडकों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम रही।
- Advertisement -