किशनगंज : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की बैठक।

0
237
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू

कोसी की आस @टेढागाछ,किशनगंज

- Advertisement -

जिले के टेढागाछ प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली-नाली के सफल क्रियान्वयन के लिए स्थापित वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिवों की एक बैठक रविवार को मुखिया जमील अहमद काम्प्लेक्स में आहूत की गयी। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव सहित वार्ड सचिव भी शामिल हुए, इस समीक्षा बैठक में जिला स्तर के वार्ड सचिव संघ के पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड सचिव संघ के जिलाध्यक्ष जनाब अबू रेहान ने बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के मुख्य सलोगन ”न्याय के साथ विकास” को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार सरकार ने हमें जिम्मेदारी दी है और हम सब ने बखूबी इसे निभाने का कार्य किया है। सरकार के मापदंड के साथ खड़ा उतरने का काम वार्ड सचिवों ने किया है। हम ने सरकार के साथ मिल कर सफलतापूर्वक विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है। अब सरकार हमारे साथ  (वार्ड सचिवों के साथ) न्याय करे, हमारे जीविका के लिए सरकार सर्वप्रथम हमें मानदेय दें और साथ ही हमारी सेवाकाल को स्थाई करे, हम इसी न्याय की सरकार से मांग करते हैं।

उन्होंने सभी वार्ड सचिवों से आग्रह किया कि आप सभी अपनी एकजुटता का परिचय दें, साथ ही अपने कार्य के प्रति सक्रीय भी हों, अपनी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करें। अपने हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करें, यक़ीनन कामयाबी मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सचिव संघ के जिलाध्यक्ष जनाब अबू रेहान, टेढ़ागाछ वार्ड सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष जनाब सरफराज आलम, बैधनाथ जी, शाहजहाँ जी, रावी कुमार जी, शकील अहमद जी, अहकार रहमान, जावेद आलम, प्रहलाद कुमार, रुबेद रही, शौकत आलम, अन्जुमा बेगम, सहिमुद्दीन, नजमुद्दीन, कौसर आलम, जुनेद आलम, कलीमुद्दीन, अबुबकर अकमल यजदानी सहित बड़ी संख्या में वार्ड सचिव उपस्थित हुए।

- Advertisement -