अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज।
जिले के टेढागाछ प्रखंड के खनियाबाद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। पैक्स के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के नामांकन पत्रों की बुधवार को संवीक्षा पूरी हुई। इसके बाद खनियाबाद पैक्स से अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार महतो निर्विरोध चुने गये।
वहीं पैक्स के भी सभी कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। खानियाबाद पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बिपिन कुमार महतो एवं कार्यकारणी सदस्य अजय कुमार सिंह, नंदलाल मंडल, पीतांबर सिंह, झामों देवी, संतोष पंडित, प्रकाश पंडित, नारायण हरिजन, सभी सदस्य एवं अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार महतो ने बताया कि मैं किसानों के हितों के लिए कार्य को निष्ठा पूर्वक करूंगा और किसानों के हित के लिए मैं हमेशा कार्य करता रहूंगा और सभी सदस्यों को लेकर चलने का काम करूंगा।