किशनगंज: टेढागछ, भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को 2019 नॉवेल कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सीमा से सटे गावों में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार टेढागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ,राजस्व अधिकारी अनिल कुमार संतोषी ने टेढागाछ भारत नेपाल से सटे गांव पैक टोला व खनियाबाद में ग्रामीणों को इस वायरस से बचाव के लिए जागरुक किया गया।
बीड़ीओ गुलजारी कुमार पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि,कोरोना वायरस का प्रकोप चीन के वुहान शहर पशु बाजार से शुरू हुआ है इसका लक्षण पड़ोसी देश नेपाल में भी देखने को मिल रहा है इसीलिए चुकि हमरा परोसी देश नेपाल है
भारत से लोग काफी संख्या में नेपाल आना जाना होता है इसी को जागरूक करने के लिए सीमा क्षेत्र के लोगों को कारोना वायरस के बारे में जानकारी दिया जा रहा है।
वहीं भारत सरकार और बिहार सरकार ने इस बीमारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 जारी किया है। कारोना वायरस को लेकर बचाव के लिए बिहार के कई एयरपोर्ट में डिस्प्ले के माध्यम से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
चूँकि भारत नेपाल सीमा खुली हुई है और लोग अपने दैनिक कार्य के लिए रोज आते जाते रहते हैं इससे यह खतरनाक वायरस से कोई भी ग्रस्त हो सकता है। उन्होनें कहा कि,भारतीय नागरकों को सतर्क करने के लिए ग्राम सभा आयोजित कर जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव की जानकारी दी गई।
मौके पर भोरहा पंचायत के मुखिया जगदीश प्रसाद साह,पूर्व जिला पार्षद महेन्द्र प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश पंचायत सेवक लक्ष्मण प्रसाद उप प्रमुख सुरेश कुमार चिकित्सा मैनेजर अनिल कुमार आशा कार्यकर्ता एनएम न्य सरकारी कर्मी स हित बडी संख्या में ग्रामिण मौजूद थे।
अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज